Thursday, October 25, 2018

5 साल की बच्ची ने बयां की बीई छात्र की करतूत तो मां ने किया पुलिस के हवाले

गांधी नगर पुलिस ने सात और पांच साल की मासूमों से अश्लील हरकत करने वाले एक इंजीनियरिंग छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अश्लील फिल्में देखकर कई दिनों से बच्चियों के साथ ऐसा कर रहा था। छोटी बेटी से उसकी करतूत का पता चलने के बाद से ही मां उसे रंगेहाथ पकड़ना चाहती

थी। इस बार उसकी इस करतूत पर मां की नजर पड़ गई। भीड़ ने पहले उसे जमकर धुनाई की फिर गांधी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। 

सीएसपी लोकेश सिन्हा के मुताबिक दोनों बच्चियां माता-पिता के साथ इलाके में रहती हैं। ये दोनों बच्चियों पास के ही एक स्कूल में पढ़ती हैं। करीब दस दिन पहले पांच वर्षीय बच्ची ने मां से अब्बास नगर में रहने वाले 19 वर्षीय शफी कुरैशी की गलत हरकतों के बारे में बताया। कहा कि दीदी के साथ शफी ने ऐसा किया था। पति को ये बात बताकर महिला ने शफी को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई। परिवार ने शफी पर नजर रखी

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक बेटी नजर नहीं आ रही थी। मां ने उसका नाम पुकारा तो बेटी ने शोर मचाकर मां से मदद मांगी। इस पर महिला बच्ची की ओर दौड़ी तो देखा शफी मासूम के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। ये देख महिला ने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को बुला लिया। लोगों ने मिलकर भाग रहे शफी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे गांधी नगर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

सीएसपी ने बताया कि मूलत: नरसिंहगढ़ निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद शफी कुरैशी आरकेडीएफ कॉलेज में बीई सेकंड ईयर का छात्र है। वह अब्बास नगर में किराए का कमरा लेकर रहता है। मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्में देखकर उसने ये हरकत की थी। उसके पिता शफीक नरसिंहगढ़ में शिक्षक हैं।

No comments:

Post a Comment

拥抱大树、线上聚会……欧洲民众隔离期这样解压(图)

4月17日中 色情性&肛交集合 国国家统计局公布, 色情性&肛交集合 今年一季度国内生产总值同比下降6.8%。 色情性&肛交集合 中国经济出现季度负增 色情性&肛交集合 长在过去四 色情性&肛交集合 十多年里极为 色情性&肛交集合 罕见。 这是 色情性&肛交集合 199...