Wednesday, May 29, 2019

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान से 61% अधिक रन बनाए, सालभर में 27% ज्यादा मैच जीते

खेल डेस्क. वर्ल्ड कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगा। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा 16 जून को होने वाले टीम इंडिया और पाकिस्तान के मैच को लेकर है। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान अब तक 6 बार भिड़ चुके हैं। सभी में टीम इंडिया जीत हासिल करने में सफल रही है।

इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने गईं दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है। उसके 15 बल्लेबाजों ने अब तक 1573 वनडे खेले हैं। इसमें उन्होंने 41700 रन बनाए हैं। वहीं, पाकिस्तान के इतने ही बल्लेबाज 1056 वनडे में अब तक 25764 रन ही बना पाए।

पिछले एक साल में भारत का सक्सेस रेट 62.96%
दोनों के पिछले एक साल के प्रदर्शन के मामले में भी टीम इंडिया पाकिस्तान से आगे है। पाकिस्तान ने पिछले एक साल में 28 वनडे खेले हैं। इनमें से वह सिर्फ 10 में जीत हासिल करने में सफल रहा है। 16 में उसे हार का सामना करना पड़ा है, यानी उसका सक्सेस रेट 35.71% ही रहा। भारत ने पिछले एक साल में 27 वनडे खेले। इसमें से उसने 17 में जीत हासिल की। 8 मुकाबले में उसे हार मिली, जबकि 2 मैच टाई रहे।

धोनी-विराट ही 10 हजार के पार
टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी 200 से ज्यादा वनडे खेल चुके हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक ही 200 से ज्यादा वनडे खेल पाए हैं। ये दोनों ही अपनी टीम में 5000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, भारत की ओर से विराट, रोहित, शिखर धवन और धोनी यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। विराट और धोनी के 10 हजार से भी ज्यादा रन हैं।

पाकिस्तानी बल्लेबाजों के मुकाबले भारतीयों के 2.13 गुना शतक

इंग्लैंड पहुंची टीम इंडिया के 6 बल्लेबाज अब तक 92 शतक लगा चुके हैं। इनमें विराट के 41, रोहित के 22, धोनी के 10, शिखर के 16 और लोकेश राहुल का एक शतक शामिल है। वहीं, पाकिस्तान के मामले में यह संख्या आधे से भी कम है। उसके 7 बल्लेबाज अब तक 43 शतक ही लगा पाए हैं। इनमें कप्तान सरफराज अहमद के 2, बाबर आजम के 9, फख्र जमां के 4, हैरिस सोहेल के 2, इमाम-उल-हक के 6, मोहम्मद हफीज के 11 और शोएब मलिक के 9 शतक शामिल हैं।

कमलनाथ के बेटे नकुल की संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (आईएमटी) को गाजियाबाद में हॉस्टल के लिए दी गई 10 हजार 841 वर्ग मीटर जमीन का आवंटन रद्द कर दिया गया है। नकुल संस्था के अध्यक्ष हैं। गाजियाबाद के भाजपा पार्षद राजेंद्र त्यागी ने राजनगर सेक्टर 20 में आईएमटी परिसर के अंदर जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया था। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने जांच समिति के फैसले पर मुहर लगाकर आवंटन रद्द किया। साथ ही प्रवर्तन अनुभाग को जमीन का कब्जा वापस लेने और हॉस्टल को तोड़ने के निर्देश जारी किए। मंगलवार को इस बारे में आईएमटी प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिया गया।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव, संतोष कुमार पांडेय ने कहा- "आईएमटी गाजियाबाद द्वारा किए गए अवैध निर्माण की जांच के बाद कुल 11 हजार 503 वर्ग फुट जमीन का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। इस जमीन पर किया गया अवैध निर्माण हटाने के लिए आईएमटी प्रबंधन को 15 दिन का समय दिया गया है। यदि इस अवधि में उसने अवैध निर्माण खुद नहीं तोड़ा तो प्रशासन कार्रवाई कर इसे जमीदोज करेगा।"

No comments:

Post a Comment

拥抱大树、线上聚会……欧洲民众隔离期这样解压(图)

4月17日中 色情性&肛交集合 国国家统计局公布, 色情性&肛交集合 今年一季度国内生产总值同比下降6.8%。 色情性&肛交集合 中国经济出现季度负增 色情性&肛交集合 长在过去四 色情性&肛交集合 十多年里极为 色情性&肛交集合 罕见。 这是 色情性&肛交集合 199...