Sunday, January 6, 2019

दम तोड़ रहे हैं बिहार के सरकारी प्राइमरी स्कूल: ग्राउंड रिपोर्ट

लेकिन उससे भी अधिक आश्चर्य इस बात पर हुआ कि उनमें से एक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय, राजीव नगर, रेलवे लाइन को शिक्षा विभाग ने उन प्राइमरी स्कूलों की लिस्ट में डाल दिया है जिन्हें 40 से भी कम नामांकन होने के कारण बंद करने की योजना बनाई जा रही है.

ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार राज्य "बच्चों की मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली 2011" की कंडिका 4(1) में स्पष्ट अंकित है कि " प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना वैसे बसाव-क्षेत्र, जहां 6-14 आयुवर्ग के बच्चों की संख्या कम से कम 40 हो, के एक किलोमीटर की सीमा के अंतर्गत की जाएगी."

ऐसे में 40 से कम नामांकन वाले सरकारी प्राथमिक विद्यालयों का संचालन शिक्षा के अधिकार कानून के तहत निर्धारित मानक के अनुरूप नहीं है.

तो क्या "प्राथमिक विद्यालय, राजीव नगर रेलवे लाइन" के एक किमी के दायरे के अंदर 40 बच्चे भी प्राइमरी स्कूल जाने वाले नहीं है?

जबकि शहर के बीचो-बीच घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित इस स्कूल के एक किमी के दायरे में राजीव नगर, पाटलीपुत्र, इंद्रपुरी जैसे रिहाइशी इलाके हैं. जहां एक किमी के दायरे में हजारों बच्चे पढ़ने वाले हैं जो हर रोज इसी पानी टंकी चौक से प्राइवेट स्कूलों वाली बसों मे चढ़कर जाते हुए दिखते हैं.

इससे भी चिंताजनक ये है कि यू-डायस के आंकड़ों के मुताबिक अत्यंत कम नामांकन वाले स्कूलों की लिस्ट में पटना ज़िले के 133 स्कूल शामिल हैं.

इनमें से दो विद्यालयों (प्राथमिक विद्यालय वाजनचक, नौबतपुर और प्राथमिक विद्यालय, मनेर) में तो नामांकन शून्य तक पहुंच गया है.

यू डायस 2017-18 के आंकड़ों पर बारीकी से नजर डालने पर यह भी स्पष्ट होता है कि राज्य के कुल 13 प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन शून्य है, जबकि 171 प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन शून्य से अधिक एवं 20 से कम है.

बोरिंग रोड पर एएन कॉलेज, पानी टंकी के पास एक साथ चल रहे तीनों सरकारी प्राइमरी स्कूल ना सिर्फ इन सवालों के जवाब देते हैं, बल्कि पिछले 20 सालों से चली आ रही व्यवस्था की उदासीनता को भी जगजाहिर करते हैं.

पानी टंकी के पास एक दुकानदार से पूछने पर कि क्या यहां कोई सरकारी प्राइमरी स्कूल भी चलता है. उसने बांस के टाट पर टंगे बिहार शिक्षा परियोजना के बोर्ड की तरफ इशारा करते हुए कहा, "आप उस झोपड़ी में चलने वाले स्कूल की बात कर रहे हैं क्या?"

बिहार शिक्षा परियोजना द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय राजीव नगर, रेलवे लाइन में 28 दिसंबर के सुबह की कक्षाएं लग चुकी थीं.

फूस की छत के नीचे बांस के टाट के घेरे में जमीन पर कुछ बच्चे बैठ कर पढ़ रहे थे. झोपड़ी के बीच वाले बांस पर जिसके सहारे पूरा ढांचा टिका था, उसपर एक ब्लैकबोर्ड भी टंगा था.

ठीक बगल वाले बांस पर लटकी घड़ी स्कूल में साढ़े तीन बजा रही थी और उसी बांस पर सबसे ऊपर टंगी देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर ज़मीन पर बैठे बच्चों को एकटक देख रही थी.

No comments:

Post a Comment

拥抱大树、线上聚会……欧洲民众隔离期这样解压(图)

4月17日中 色情性&肛交集合 国国家统计局公布, 色情性&肛交集合 今年一季度国内生产总值同比下降6.8%。 色情性&肛交集合 中国经济出现季度负增 色情性&肛交集合 长在过去四 色情性&肛交集合 十多年里极为 色情性&肛交集合 罕见。 这是 色情性&肛交集合 199...